देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर आतंक मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है: डीजीपी

श्रीनगर, दो सितंबर जम्मू कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश आतंक मुक्त क्षेत्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी घटनाओं में भारी कमी आई है और सक्रिय आतंकवादियों की संख्या अब तक के निचले स्तर पर है ।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक सिंह ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर स्थित जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) में एक समारोह के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह स्थान (सोपोर), जो आतंकवाद के लिए जाना जाता था, अब आतंक-मुक्त है। हमें अब इस तथ्य पर गर्व है कि जम्मू-कश्मीर कुल मिलाकर आतंक-मुक्त क्षेत्र बनने की ओर बढ़ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि आतंकवाद में भारी कमी आई है और सक्रिय आतंकवादियों की संख्या अब तक के सबसे निचले स्तर पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास आतंकवाद के अवशेषों को खत्म करना है, चाहे वे कहीं भी हों और किसी भी रूप में हों।’’

डीजीपी ने कहा कि पुलिस और अन्य हितधारकों के लिए अगली चुनौती नशीली दवाओं की तस्करी और उनके दुरुपयोग से उत्पन्न आतंक के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)