देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के कार्यकर्ताओं ने संसद के दोनों सदनों से 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।

श्रीनगर, 22 दिसंबर कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के कार्यकर्ताओं ने संसद के दोनों सदनों से 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।

मौलाना आजाद रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सांसदों के निलंबन के खिलाफ नारेबाजी की और निलंबन को "लोकतंत्र की हत्या" बताया।

प्रदर्शनकारियों ने सिटी सेंटर की ओर मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और वापस पार्टी मुख्यालय परिसर की ओर भेज दिया।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इम्तियाज खान ने पत्रकारों से कहा कि यह देश के लिए 'बुरा दौर' है। उन्होंने सांसदों के निलंबन की निंदा की।

खान ने कहा, “जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उन्हें लाखों लोगों ने चुना है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नहीं। जब भी हम संसद में बोलने की कोशिश करते हैं तो वे निलंबन आदेश पारित कर देते हैं। संसद देश का सर्वोच्च मंच है और वे वहां झगड़े भड़का रहे हैं।

उन्होंने कहा, "यह एक बुरा दौर है और हम इसकी निंदा करते हैं। जब तक निलंबन आदेश वापस नहीं लिया जाता, हम अपना विरोध जारी रखेंगे।"

उन्होंने कहा कि लोगों के मुद्दों को शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत है, तानाशाही की नहीं।

बाद में प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक वहां से चले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\