एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने सुरक्षा प्रबंधन पर उपराज्यपाल से चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल जी सी मुर्मू से मुलाकात की और केंद्र शासित प्रदेश के सुरक्षा प्रबंधन पर चर्चा की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने सुरक्षा प्रबंधन पर उपराज्यपाल से चर्चा की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, पांच अगस्त सेना की उत्तरी कमान के कमांडर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल जी सी मुर्मू से मुलाकात की और केंद्र शासित प्रदेश के सुरक्षा प्रबंधन पर चर्चा की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने यहां राजभवन में उप राज्यपाल से मुलाकात की।

यह भी पढ़े | DMK MLA Suspended: पीएम मोदी की तारीफ करने पर DMK ने पार्टी विधायक विधायक कू का सेल्वम को किया निलंबित.

उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल और ले. जन. जोशी ने जम्मू कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और कुल मिलाकर सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी सैन्य कमांडर ने मुर्मू को जम्मू कश्मीर के अग्रिम और अंदरुनी इलाकों में सुरक्षा स्थिति और सेना द्वारा सफलतापूर्वक किये जा रहे आतंकवाद निरोधी अभियानों के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: असदुद्दीन ओवैसी बोले-पीएम ने राम मंदिर की आधारशिला रखकर शपथ का किया उल्लंघन, यह लोकतंत्र की हार और हिंदुत्व की सफलता का दिन.

उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल ने सेना और आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के खिलाफ काम कर रही अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच करीबी और प्रभावी तालमेल बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करने के साथ ही जम्मू कश्मीर में शांति और सद्भाव के बनते माहौल को प्रभावी तरीके से बरकरार रखने की जरूरत पर भी बल दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि मुर्मू ने जम्मू कश्मीर के लोगों के लिये सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने में सेना द्वारा निभायी जा रही भूमिका की सराहना की और इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 महामारी का प्रसार रोकने के लिये सेना द्वारा किये जा रहे प्रयासों को भी सराहा।

प्रवक्ता ने कहा कि इस मौके पर 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).