एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : बडगाम में तीन आतंकी आकाओं की संपत्तियां कुर्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को पाकिस्तान में बैठकर केंद्र शासित प्रदेश में आंतकी गतिविधियां संचालित कर रहे तीन सरगनाओं की तीन संपत्तियां कुर्क की गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : बडगाम में तीन आतंकी आकाओं की संपत्तियां कुर्क

श्रीनगर, 16 जुलाई जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को पाकिस्तान में बैठकर केंद्र शासित प्रदेश में आंतकी गतिविधियां संचालित कर रहे तीन सरगनाओं की तीन संपत्तियां कुर्क की गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों संपत्तियां मध्य कश्मीर जिले के खग, चेवा बीरवाह और हरवानी खानसाहिब इलाकों में स्थित हैं।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई भारतीय शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले के संबंध में की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियां हरवानी खानसाहिब निवासी मंजूर अहमद चोपन उर्फ रईस (दो मंजिला मकान), चेवा बडगाम निवासी मोहम्मद यूसुफ मलिक उर्फ मोलवी (दो मंजिला मकान, 5 कनाल और 13 मरला जमीन) और नागबल खाग निवासी बिलाल अहमद वानी उर्फ उमर (19.5 मरला जमीन) की हैं।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां चला रहे ये आतंकवादी आका कई वर्षों से केंद्र शासित प्रदेश में अपने गुर्गों के जरिये गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं।

प्रवक्ता के मुताबिक उनकी संपत्तियों की कुर्की आतंकवादी संगठनों और उनके सीमापार प्रायोजकों के सैन्य, वित्तीय और परिचालन नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णायक कदम राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों को कड़ा संदेश देता है कि ऐसी कार्रवाइयों के लिए सख्त कानूनी परिणाम भुगतने होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).