देश की खबरें | शीतलहर के मद्देनजर विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश पर विचार कर रहा है जम्मू कश्मीर प्रशासन: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घाटी में पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान के शून्य से नीचे चले जाने के मद्देनजर जम्मू कश्मीर प्रशासन विद्यालयों में शीतकालीन छुट्टियों पर "गंभीरता" से विचार कर रहा है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को दी।

श्रीनगर, 22 नवंबर घाटी में पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान के शून्य से नीचे चले जाने के मद्देनजर जम्मू कश्मीर प्रशासन विद्यालयों में शीतकालीन छुट्टियों पर "गंभीरता" से विचार कर रहा है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को दी।

कश्मीर के मंडलायुक्त वी के भिदुरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "औपचारिक घोषणा होने तक मैं निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकता, लेकिन हम इस (सर्दियों की छुट्टियों) पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इस संबंध में एक प्रस्ताव (प्रशासन को) सौंप दिया गया है।"

भिदुरी ने कहा कि प्रशासन के लिए सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा करना आसान है, लेकिन उसे यह भी सुनिश्चित करना होगा कि छात्रों को शैक्षणिक रूप से नुकसान न हो।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें दोनों चीजों में संतुलन बनाना होगा। विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र की योजनाबद्ध होती है और हमें बोर्ड परीक्षाओं सहित कई चीजों पर विचार करना होगा। जिस तरह से मौसम में बदलाव हुआ है, सरकार सर्दियों की छुट्टियों पर विचार कर रही है। एक या दो दिन में औपचारिक घोषणा की जाएगी।’’

अधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों को चरणबद्ध तरीके से बंद किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी कक्षाओं को एक बार में बंद नहीं कर सकते। हो सकता है कि शुरुआत में प्राथमिक कक्षाएं, फिर माध्यमिक स्तर और बाद में उच्च माध्यमिक कक्षाएं बंद कर दी जाएं। इसकी अधिक संभावना है कि प्राथमिक कक्षाएं इस सप्ताह के अंत तक ही जारी रहेंगी।’’

कश्मीर घाटी और श्रीनगर में रविवार रात से ही तापमान में काफी गिरावट आयी है। बीती रात श्रीनगर का तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम था जो इस मौसम में सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

पिछले तीन दिनों से सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जब जब बच्चे स्कूल जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज