देश की खबरें | अतिक्रमण-रोधी अभियान के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गरीबों और छोटे दुकानदारों को भरोसा दिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जम्मू जिले में जारी अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान उन घरों और दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, जिन पर परिवारों की आजीविका निर्भर करती है।

जम्मू, पांच फरवरी जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जम्मू जिले में जारी अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान उन घरों और दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, जिन पर परिवारों की आजीविका निर्भर करती है।

जम्मू शहर के अपर-नरवाल सुंजुवान इलके में अतिक्रमण-रोधी अभियान के खिलाफ लोगों की ओर से पथराव किये जाने की घटना के एक दिन बाद जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा का यह बयान आया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।

लवासा ने कहा, ‘‘मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि जम्मू में अतिक्रमण-रोधी अभियान के दौरान ऐसे किसी घर या छोटी व्यावसायिक दुकानों का वितरण नहीं किया जाएगा जिन पर परिवारों की आजीविका निर्भर है।’’

उन्होंने आगे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई इसलिये की गई क्योंकि अवैध रूप से बनाए गए एक प्रमुख शोरूम को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वह निर्धारित समय के अंदर कोई स्पष्टीकरण सौंपने में नाकाम रहा।

उन्होंने कहा कि यह एक जन-हितैषी अभियान है और केवल उन लोगों के खिलाफ है, जिन्होंने अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके निहित स्वार्थों के लिए राज्य की भूमि पर कब्जा जमा लिया है।

लवासा ने कहा कि यह कार्रवाई लोगों के लाभ के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि वापस ली गई भूमि का इस्तेमाल जन-हितैषी गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\