ताजा खबरें | जम्मू-कश्मीर: नियंत्रण रेखा के पास विस्फोटकों का जखीरा बरामद
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास टैंक रोधी बारूदी सुरंग समेत विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया। सुरक्षा अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
राजौरी/जम्मू, 13 फरवरी जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ सेक्टर में सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास टैंक रोधी बारूदी सुरंग समेत विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया। सुरक्षा अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह सामग्री राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों को जोड़ने वाले तारकुंडी के अग्रिम गांव में जारी अभियान के दौरान मिली।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना के बाद बुधवार को इलाके में अभियान शुरू किया गया था।
हालांकि गोलीबारी में भारतीय पक्ष की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि टैंक रोधी बारूदी सुरंग के अलावा, सैनिकों ने चार सक्रिय बारूदी सुरंगें, रस्सी और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की।
उन्होंने बताया कि हमलों को अंजाम देने के लिए विस्फोटकों को सीमा पार से तस्करी कर लाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)