देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर में जून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान बजते समय खड़े नहीं होने पर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, छह जुलाई श्रीनगर में जून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान बजते समय खड़े नहीं होने पर 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने में असफल रहने पर कुछ पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया कि राष्ट्रगान बजते समय सभी लोग खड़े रहें।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 25 जून को आयोजित ‘पेडल फॉर पीस’ साइकलिंग कार्यक्रम के समापन समारोह के दौरान राष्ट्रगान बजाया गया लेकिन उस दौरान कुछ लोग खड़े नहीं हुए।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राष्ट्रगान का ‘‘अपमान’’ किए जाने पर कड़ा रुख अपनाया और कथित उल्लंघन की जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धाराओं 107 और 151 के तहत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों धाराएं अधिकारियों को अपराध की आशंका होने पर किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने का अधिकार देती हैं।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को यहां केंद्रीय कारागार में भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू