देश की खबरें | कोविड-19 से उत्पन्न 'गंभीर' हालात के चलते 30 जून तक बंद रहेगी जामा मस्जिद: शाही इमाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 से उत्पन्न ''गंभीर'' हालात के चलते ऐतिहासिक जामा मस्जिद में 30 जून तक सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं की जाएगी। मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, 11 जून दिल्ली में कोविड-19 से उत्पन्न ''गंभीर'' हालात के चलते ऐतिहासिक जामा मस्जिद में 30 जून तक सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं की जाएगी। मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बुखारी ने कहा कि उन्होंने आम लोगों और इस्लामी विद्वानों से सलाह-मशविरे के बाद यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़े | मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर मौजूद; देखें वीडियो.

शाही इमाम के सचिव अमानुल्ला खान की मंगलवार रात सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस से मौत हो गई थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

शाही इमाम ने कहा, ''अगर ऐसे हालात पैदा हो जाएं, जिससे इंसान की जान को खतरा हो तो उसकी जान बचाना लाजिमी हो जाता है।''

यह भी पढ़े | मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट में लगा भीषण आग : 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ''अधिकतर लोग इस बात को मानते हैं कि इंसान की जान बचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। शरीयत में भी इस बात की ताकीद की गई है।''

बुखारी ने कहा, ''लोगों की राय लेने के बाद यह तय हुआ है कि बृहस्पतिवार को मगरिब (सूर्यास्त) से 30 जून तक जामा मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं की जाएगी। ''

उन्होंने कहा कि कुछेक लोग रोजाना यहां नमाज पढ़ेंगे जबकि अन्य नमाजी घरों पर ही नमाज अदा करेंगे। 'अनलॉक-1' के तहत मिली छूट के तहत, आठ जून को दो महीने बाद जामा मस्जिद खुली थी।

ताजा आधिकारिक आकंड़ों के अनुसार, दिल्ली में 32 हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 984 लोगों की मौत हो चुकी है। अब भी 19,000 से अधिक संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी