देश की खबरें | जलौन: जंगल में मिला युवक का कंकाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के डकोर कोतवाली क्षेत्र में एक जंगल से शनिवार को पुलिस ने एक युवक का कंकाल बरामद किया।

जालौन (उप्र), 31 जनवरी जिले के डकोर कोतवाली क्षेत्र में एक जंगल से शनिवार को पुलिस ने एक युवक का कंकाल बरामद किया।

टीकर गांव के रामकरन निषाद ने कंकाल पर मिले कपड़ों से उसकी पहचान अपने बेटे आशीष (19) के रूप में की है। उनका बेटा 28 दिसंबर 2020 से लापता था और उसके अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था।

जालौन जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया, "ग्रामीणों की सूचना पर जंगल से शनिवार को एक युवक का कंकाल बरामद किया गया और टीकर गांव के रामकरन निषाद ने कंकाल पर पाए गए कपड़ों से उसकी पहचान अपने बेटे आशीष (19) के रूप में की है।"

उन्होंने कहा, "अभी हम डीएनए और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। डीएनए रिपोर्ट से ही साबित होगा कि यह कंकाल आशीष का है या किसी और का है।"

एएसपी ने बताया, "टीकर गांव से 28 दिसंबर 2020 से आशीष निषाद (19) नामक युवक लापता है। उसके परिजनों ने 31 दिसंबर को कुछ कार सवारों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था, जिसकी अभी जांच चल रही है। जंगल से कंकाल बरामद होने के बाद गांव के कुछ लोगों को आशीष के अपहरण के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।"

वही, रामकरन निषाद ने बताया कि जंगल से बरामद कंकाल उनके बेटे आशीष का ही है।

उन्होंने दावा किया कि कंकाल पर पाए गए कपड़े घटना के दिन आशीष ने पहन रखे थे।

उन्होंने कहा, "28 दिसंबर 2020 को कुछ कार सवार आशीष का अपहरण कर ले गए थे। जिसकी प्राथमिकी डकोर कोतवाली में 31 दिसंबर को दर्ज करवाई गई थी।"

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज