खेल की खबरें | जजई के नाबाद 59 रन, बांग्ला टाइगर्स ने डेक्कन ग्लैडिएटर्स को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हजरतुल्लाह जजई के महज 26 गेंद में नाबाद 59 रन की मदद से बांग्ला टाइगर्स ने यहां अबुधाबी टी10 मैच में डेक्कन ग्लैडिएटर्स पर नौ विकेट की शानदार जीत दर्ज की।

अबुधाबी, 26 नवंबर हजरतुल्लाह जजई के महज 26 गेंद में नाबाद 59 रन की मदद से बांग्ला टाइगर्स ने यहां अबुधाबी टी10 मैच में डेक्कन ग्लैडिएटर्स पर नौ विकेट की शानदार जीत दर्ज की।

जॉनसन चार्ल्स की शीर्ष क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद विल जैक्स और जजई के शानदार प्रदर्शन से बांग्ला टाइगर्स ने 8.1 ओवर में 117 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।

इस तीसरी जीत से बांग्ला टाइगर्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है जिसमें वह डेक्कन ग्लैडिएटर्स और दिल्ली बुल्स के बीच मौजूद है। इन दोनों टीमों ने भी तीन जीत दर्ज की हैं।

चार्ल्स(22 रन, दो चौके, दो छक्के) और जजई (तीन चौके, पांच छक्के) ने पिछले मैच की तरह इस मैच में आक्रामक शुरूआत करायी। दूसरे ओवर में चार्ल्स ओडियन स्मिथ का शिकार बने, जब टीम का स्कोर 34 रन था।

पर जैक्स (नाबाद 28 रन) ने भी आते ही वही आक्रामकता जारी रखी। जजई और जैक्स ने 50 रन की भागीदारी निभायी। इसके बाद बायें हाथ के बल्लेबाज जजई ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया और विजयी रन भी उन्हीं के बल्ले से निकला। उन्होंने टॉम बैंटन की फुल टॉस गेंद पर लांग आन पर चौका लगाकर जीत दिलायी।

इससे पहले ग्लैडिएटर्स के सलामी बल्लेबाजों ने भी अच्छी शुरूआत की। लेकिन अपना पहला मैच खेल रहे मोहम्मद आमिर ने टॉम कोहलर कैडमोर (11) को आउट कर रन गति पर लगाम लगायी।

टीम के लिये सर्वाधिक रन टॉम बेंटन (30 रन) ने बनाये।

उसके लिये अंत में डेविड विसे ने नाबाद 25 और ओडियन स्मिथ ने नाबाद 26 रन बनाये जिससे टीम पांच विकेट पर 116 रन बनाने में असफल रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज