देश की खबरें | जयशंकर ने की अमेरिकी विदेश मंत्री से बात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार रात अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से बात की और उन्हें बताया कि भारत स्थिति को बिगाड़ने की पाकिस्तान की किसी भी प्रयास से दृढ़ता से निपटेगा।

नयी दिल्ली, आठ मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार रात अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो से बात की और उन्हें बताया कि भारत स्थिति को बिगाड़ने की पाकिस्तान की किसी भी प्रयास से दृढ़ता से निपटेगा।

फोन पर बातचीत के बाद जयशंकर ने बताया कि इस वार्तालाप के दौरान सीमा पार आतंकवाद पर भारत की लक्षित और नपी-तुली प्रतिक्रिया को रेखांकित किया।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज शाम अमेरिका के विदेश मंत्री से बात की। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता की मैं दिल से सराहना करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की लक्षित और नपी-तुली प्रतिक्रिया को रेखांकित किया गया। तनाव बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा।"

दोनों विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर यह बातचीत तब हुई जब मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात में चलाए गए अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और फिर 15 भारतीय शहरों पर हमले की पाकिस्तान की असफल कोशिश के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि रुबियो ने तत्काल तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत के लिए अमेरिकी समर्थन व्यक्त किया और संवाद को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने को प्रोत्साहित किया।’’

ब्रूस ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के लिए अपनी संवेदना दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\