देश की खबरें | जयशंकर ने नॉर्वे और स्लोवाकिया के अपने समकक्ष से मुलाकात की, गेट्स से संवाद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को नॉर्वे, स्लोवाकिया और कई अन्य देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात कर संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।

नयी दिल्ली, 19 मार्च विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को नॉर्वे, स्लोवाकिया और कई अन्य देशों के अपने समकक्षों से मुलाकात कर संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।

जयशंकर ने ‘रायसीना डायलॉग’ के इतर परोपकारी और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से भी मुलाकात की।

तीन दिवसीय ‘रायसीना डायलॉग’ सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हुआ। यह भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बिल गेट्स से विकास चुनौतियों, नवाचार की संभावना और भारत की प्रासंगिकता पर चर्चा हुई।’’ उन्होंने बैठक की तस्वीर भी साझा की।

विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर कई अन्य पोस्ट कर अपने समकक्षों के साथ हुई बैठकों की जानकारी साझा की। उन्होंने स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानर और नॉर्वे के विदेशमंत्री एस्पेन बार्थ ईडे, जॉर्जिया की विदेशमंत्री माका बोत्चोरिश्विली और माल्दोवा के उप प्रधानमंत्री एवं विदेशमंत्री मिहाई पोप्सोई से भी मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

जयशंकर ने भारत-मंगोलिया राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और मंगोलिया को ‘‘सहयोग के नये क्षेत्रों’’ की पहचान करनी चाहिए, जो उनके द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य पर स्थायी प्रभाव डालेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे भविष्य के लिए एक अद्यतन दृष्टिकोण तैयार करने का समय है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी