देश की खबरें | जयशंकर ने पांच देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस, सिंगापुर, ओमान, स्लोवेनिया और मालदीव के अपने समकक्षों के साथ शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक कीं। जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए ये नेता दिल्ली आए हुए हैं।
नयी दिल्ली, तीन मार्च विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस, सिंगापुर, ओमान, स्लोवेनिया और मालदीव के अपने समकक्षों के साथ शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक कीं। जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए ये नेता दिल्ली आए हुए हैं।
जयशंकर ने ट्विटर पर कहा, “ फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना के साथ शानदार मुलाकात हुई। जी 20 की हमारी अध्यक्षता के लिए उनके समर्थन की सराहना करता हूं।”
उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर अधिक निकटता से समन्वय करने पर सहमत हुए हैं।
जयशंकर ने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बाला से भी मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच निरंतर मज़बूत हो रहे सहयोग को लेकर अच्छी बातचीत हुई।
जयशंकर ने ओमान के अपने समकक्ष बद्र अल बूसैदी से मुलाकात की और जी20 की विदेश मंत्रियों की बैठक और ‘रायसीना डायलॉग’ 2023 में उनकी भागीदारी को अहम बताया।
जयशंकर ने कहा कि स्लोवेनिया की विदेश मंत्री टंका फजोन के साथ उनकी पहली मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही।
उन्होंने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद से भी मुलाकात की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2023 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

