जरुरी जानकारी | जयशंकर ने अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी कंपनियों के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्हें अमेरिकी कंपनियों की तरफ से भारत को भेजी जा रही कोविड-19 राहत सहायता के बारे में जानकारी दी गई।
वाशिंगटन, 27 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को अमेरिकी कंपनियों के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्हें अमेरिकी कंपनियों की तरफ से भारत को भेजी जा रही कोविड-19 राहत सहायता के बारे में जानकारी दी गई।
अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने ट्वीट में कहा, ‘‘मंत्री जयशंकर को अमेरिकी कंपनियों द्वारा भारत को दी जा रही कोविड-19 राहत सहायता के बारे में जानकारी दी गयी।’’
बैठक का आयोजन यूएसआईबीसी ने किया। परिषद यूएस चैंबर ऑफ कामर्स का हिस्सा है। परिषद ने बैठक को सार्थक बताया।
विदेशी मंत्री के बृहस्पतिवार को जो भी कार्यक्रम थे, वे प्रेस के लिये बंद थे।
विदेश मंत्री बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे। बाइडेन प्रशासन में भारत की तरफ से यह केबिनेट स्तर के मंत्री की पहली यात्रा है।
तीन दिन की यात्रा के दौरान जयशंकर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा उनका बाइडेन प्रशासन के अन्य प्रमुख सदस्यों से भी मिलने का कार्यक्रम है।
बुधवार की रात उन्होंने सांसद ब्रॉड शेरमन के साथ बैठक की। शेरमन हाउस इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

