विदेश की खबरें | जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब से वार्ता की; द्विपक्षीय मुद्दों, कोविड पर चर्चा हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और वैश्विक, क्षेत्रीय मुद्दों तथा कोविड-19 महामारी पर विचार-विमर्श किया।

मटेरा (इटली), 29 जून विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की और वैश्विक, क्षेत्रीय मुद्दों तथा कोविड-19 महामारी पर विचार-विमर्श किया।

दो राष्ट्रों के दौरे के दूसरे चरण में सोमवार को यूनान से इटली पहुंचे जयशंकर ने जी-20 मंत्रिस्तरीय बैठक के इतर राब से मुलाकात की। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘आज सुबह ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब से मुलाकात की। अपने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर चर्चा की। वैश्विक, क्षेत्रीय मुद्दों, कोविड-19 और जलवायु के संबंध में कार्रवाई पर चर्चा की।’’

इसके बाद दिन में विदेश मंत्री ने इटली के अपने समकक्ष लुइगी डी मायो से मुलाकात की और ‘‘जी-20 विदेश मंत्रियों की इटली में सफल बैठक’’ आयोजित करने के लिए उन्हें बधाई दी।

जयशंकर ने एक और ट्वीट कर कहा, ‘‘अपने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया।’’

उन्होंने मैक्सिको के अपने समकक्ष मार्सेलो इबरार्ड सी. से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों में तेजी लाने पर सहमत हुए।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड के समय में दवाओं के क्षेत्र में हमारा सहयोग महत्वपूर्ण है।’’

जी-20 शिखर सम्मेलन इटली में अक्टूबर में आयोजित होगा। भारत 2022 में जी-20 की अध्यक्षता कर सकता है। जी-20 एक प्रभावी समूह है, जो विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को एक मंच पर लाता है।

जी-20 के सदस्य देशों में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, भारत, इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, रूस, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट