देश की खबरें | जयशंकर ने अर्जेंटीना और जार्डन के राष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाएं दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अर्जेंटीना और जार्डन के राष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाएं दी और इन देशों के साथ भारत के दीर्घकालिक संबंधों को और मजबूत बनाने की कामना की ।

नयी दिल्ली, 25 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अर्जेंटीना और जार्डन के राष्ट्रीय दिवस पर शुभकामनाएं दी और इन देशों के साथ भारत के दीर्घकालिक संबंधों को और मजबूत बनाने की कामना की ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ अर्जेंटीना के राष्ट्रीय दिवस पर वहां के लोगों, सरकार तथा विदेश मंत्री सैंटिआगो कैफिएरो को शुभकामनाएं ।’’

उन्होंने कहा कि हमारे हाल के विचार विमर्शों से हमारे सामरिक गठजोड़ की सही क्षमता को हासिल करने में मदद मिली ।

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में जार्डन के राष्ट्रीय दिवस पर भी शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ जार्डन के राष्ट्रीय दिवस पर वहां के लोगों, सरकार तथा विदेश मंत्री अयमान सफादी को शुभकामनाएं ।’’

उन्होंने कहा कि हम अपने दीर्घकालिक संबंधों को महत्व देते हैं तथा इन्हें और मजबूत बनाना चाहते हैं ।

गौरतलब है कि अर्जेंटीना और जार्डन अपना राष्ट्रीय दिवस 25 मई को मनाते हैं ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन