देश की खबरें | चीन की स्थापना दिवस के अवसर पर जयशंकर ने चीनी सरकार, जनता को बधाई दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन की स्थापना की 71वीं सालगिरह पर बृहस्पतिवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी, वहां की सरकार एवं लोगों को बधाई दी।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की 71वीं सालगिरह पर विदेश मंत्री वांग यी, सरकार तथा पीआरसी के लोगों को बधाई।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

बीच वर्षों तक चले गृह युद्ध में कम्युनिस्ट ताकतों की जीत के बाद चेयरमैन माओत्सेतुंग ने एक अक्टूबर 1949 को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के गठन की घोषणा की थी।

भारत और चीन के बीच पांच महीने से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव चल रहा है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार फिर बोले- फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार गर्दन की चोट के कारण हुई हाथरस पीड़िता की मौत, उसके साथ नहीं हुआ रेप.

जयशंकर ने नाइजीरिया की स्वतंत्रता की 60वें वर्षगांठ पर वहां के विदेश मंत्री ज्योफ्री ओनयेमा के साथ ही वहां की जनता को भी शुभकामनाएं दी हैं।

विदेश मंत्री ने साइप्रस की स्वतंत्रता के अवसर पर वहां की सरकार और लोगों को भी बधाई दी।

नीरज नीरज दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)