विदेश की खबरें | जयशंकर ने ताजिकिस्तान की संसद के स्पीकर से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ताजिकिस्तान के स्पीकर जोकिरजोरा मोहम्मदतोहिर जोइर से मुलाकात की और भारत-ताजिकिस्तान सहयोग के लिए मजबूत संसदीय समर्थन की सराहना की।

दुशांबे, 31 मार्च विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ताजिकिस्तान के स्पीकर जोकिरजोरा मोहम्मदतोहिर जोइर से मुलाकात की और भारत-ताजिकिस्तान सहयोग के लिए मजबूत संसदीय समर्थन की सराहना की।

जयशंकर नौवें ‘हार्ट ऑफ एशिया’ मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुशांबे पहुंचे हैं।

इससे पहले दिन में, मंत्री ताजिकिस्तान के संस्थापक के स्मारक पर पहुंचे थे।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ दुशांबे में डूस्टी स्क्वायर पर हूं। पहले ताजिक राज्य के संस्थापक इस्मोइली सोमोनी के स्मारक पर श्रद्धांजिल दी।’’

डूस्टी स्क्वायर का दौरा करने के बाद जयशंकर ने स्पीकर से मुलाकात की ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ ताजिकिस्तान के स्पीकर जोकिरजोरा मोहम्मदतोहिर जोइर से मुलाकात की। भारत-ताजिकिस्तान सहयोग के लिए मजबूत संसदीय समर्थन की सराहना की।’’

जयशंकर ने मंगलवार को ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान (68) से यहां मुलाकात की थी और द्विपक्षीय आर्थिक तथा विकास सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की थी।

उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति रहमान को बधाई भी दी।

जयशंकर ने ट्वीट किया था, " मेरी अगवानी के लिए ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति को धन्यवाद... राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति रहमान को बधाई भी दी। हमारे द्विपक्षीय आर्थिक और विकास सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। अफगान स्थिति के संबंध में उनके आकलन की सराहना की।"

जयशंकर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा था कि उन्होंने राष्ट्रपति रहमान के साथ द्विपक्षीय सहयोग और अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की।

उन्होंने कहा था, ‘‘हमने चर्चा की कि हमारे आर्थिक, व्यापार और निवेश सहयोग को कैसे बढ़ाया जाए। क्षमता निर्माण के संदर्भ में अधिक विस्तार कैसे किया जाए, अपने राजनीतिक सहयोग को कैसे बढ़ाया जाए और अफगानिस्तान पर मिलकर कैसे काम किया जाए।"

उन्होंने कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में ताजिकिस्तान के साथ भारत की एकजुटता भी व्यक्त की।

बाद में उन्होंने ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री कर्नल जनरल शेराली मिरजो से भी मुलाकात की और रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के बारे में चर्चा की।

अफगानिस्तान के साथ ताजिकिस्तान 1,400 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है और भारत के लिए यह काफी भू-रणनीतिक महत्व रखता है। भारत आतंकवाद विरोधी सहयोग के तहत इसे सैन्य सहायता मुहैया कराता रहा है।

भारत ने दुशांबे के पास अयानी एयरबेस को भी विकसित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका