एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जयपुर पुलिस ने अहमदाबाद की युवती को ठगने के आरोपी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर पुलिस ने अहमदाबाद की एक युवती से गहने ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जयपुर पुलिस ने अहमदाबाद की युवती को ठगने के आरोपी को गिरफ्तार किया

जयपुर, 13 जुलाई जयपुर पुलिस ने अहमदाबाद की एक युवती से गहने ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि मामले में नीरज कुमार (26) नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ अहमदाबाद की रहने वाली युवती ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता जौहरी का काम करती है।

उसने बताया कि स्वयं को अधिकारी बताने वाले आरोपी की युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और वह जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

उसने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसे मिलने बुलाया और धोखे से हीरे का एक हार और ब्रेसलेट उससे ले लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से ठगे गए गहनों और वारदात में इस्तेमाल किए गये वाहन को बरामद किया गया है।

उसने बताया कि आरोपी के खिलाफ जयपुर और सीकर में पहले भी अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).