देश की खबरें | जेल में बंद पंजाब के सांसद अमृतपाल सिंह को 54 दिन का अवकाश दिया गया: केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को बताया कि लोकसभा ने जेल में बंद पंजाब के सांसद अमृतपाल सिंह को 54 दिन के लिए गैर हाजिर रहने की अनुमति दे दी है।

चंडीगढ़, 12 मार्च केंद्र सरकार ने बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को बताया कि लोकसभा ने जेल में बंद पंजाब के सांसद अमृतपाल सिंह को 54 दिन के लिए गैर हाजिर रहने की अनुमति दे दी है।

मुख्य न्यायाधीश शील नागू और न्यायमूर्ति सुमित गोयल की पीठ को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने इस घटनाक्रम की जानकारी दी।

कट्टरपंथी सिख उपदेशक सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।

सत्यपाल के साथ पेश हुए वकील धीरज जैन ने कहा कि सांसदों के अवकाश आवेदनों की जांच के लिए गठित 13 सदस्यीय समिति ने सिंह सहित पांच सांसदों के मामलों को 10 मार्च को लोकसभा में रखने की सिफारिश की।

जैन ने कहा कि 11 मार्च को सिंह को 24 जून 2024 से दो जुलाई 2024, 22 जुलाई 2024 से नौ अगस्त 2024 और 25 नवंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक 54 दिनों का अनुपस्थिति अवकाश प्रदान किया गया था।

उन्होंने कहा कि सिंह के वकील ने उन्हें लोकसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति देने का अनुरोध वापस ले लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\