देश की खबरें | जेल में बंद व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके मुख्यमंत्री शर्मा को जान से मारने की धमकी दी: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जेल में बंद एक व्यक्ति ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 14 महीने में मुख्यमंत्री को चौथी बार जान से मारने की धमकी दी गई है।
जयपुर, 28 मार्च मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जेल में बंद एक व्यक्ति ने फोन करके जान से मारने की धमकी दी है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 14 महीने में मुख्यमंत्री को चौथी बार जान से मारने की धमकी दी गई है।
बीकानेर के जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि जेल में बंद आरोपी आदिल ने शुक्रवार सुबह मोबाइल फोन से बीकानेर पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके यह धमकी दी थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने मुख्यमंत्री को जान से मारने की बात कही।
अधिकारी बताया कि मामले की जांच करते हुए पुलिस बीकानेर जेल पहुंची और तलाशी शुरू की।
आदिल नाम के एक व्यक्ति को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि आदिल ने फोन कॉल क्यों की और उसके पास जेल में मोबाइल कैसे आया? इसकी जांच की जा रही है।
आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आदिल नशे का आदी है और उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह पहले भी अपने हाथों की नसें काट चुका है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को हाल ही में एक अन्य स्थान से बीकानेर जेल में स्थानांतरित किया गया था। वह पाली जिले का रहने वाला है।
उल्लेखनीय है कि बीते 14 महीने में यह चौथी बार है जब मुख्यमंत्री को इस तरह की धमकी मिली है। उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को भी दो दिन पहले जयपुर सेंट्रल जेल से जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन लोगों को हिरासत में लिया था।
पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

