देश की खबरें | एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष बने जय शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को शनिवार को सर्वसम्मति से एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष चुना गया।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को शनिवार को सर्वसम्मति से एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष चुना गया।

शाह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख नजमुल हसन पापोन की जगह लेंगे।

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरूण सिंह धूमल ने ट्विटर पर इस खबर को साझा किया।

धूमल ने लिखा, ‘‘एशियाई क्रिकेट परिषद का अध्यक्ष बनने के लिए जय शाह को बधाई। मुझे यकीन है कि एसीसी आपके नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छुएगा और पूरे एशियाई क्षेत्र के क्रिकेटरों को फायदा होगा। सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’

एसीसी के पास एशिया कप टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी होती है।

कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में होने वाले एशिया कप को इस साल जून के लिए स्थगित कर दिया गया।

पाकिस्तान को शुरुआत में टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी लेकिन अब इसका आयोजन श्रीलंका या बांग्लादेश में हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)