देश की खबरें | जहांगीरपुरी हिंसा: मुख्य साजिशकर्ता को अदालत ने दी जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक निचली अदालत ने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक को शुक्रवार को यह कहते हुए जमानत दे दी कि मामले में आरोपपत्र पहले ही दायर किया जा चुका है और सुनवाई पूरी होने में काफी समय लगेगा।

नयी दिल्ली, चार नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक निचली अदालत ने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक को शुक्रवार को यह कहते हुए जमानत दे दी कि मामले में आरोपपत्र पहले ही दायर किया जा चुका है और सुनवाई पूरी होने में काफी समय लगेगा।

अदालत मोहम्मद अंसार की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार याचिकाकर्ता हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार ने कहा, "आरोपी मोहम्मद अंसार की जमानत याचिका इस अदालत की संतुष्टि के लिए 25,000 रुपये के जमानती बॉण्ड और इतनी ही राशि के निजी मुचलके की शर्त के साथ स्वीकार की जाती है।"

अदालत ने कहा कि आरोपी के संबंध में जांच पूरी हो चुकी है और आरोपपत्र पहले ही दायर किया जा चुका है।

सुनवाई पूरी होने में लंबा समय लगेगा और आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखने से कोई मकसद पूरा नहीं होगा।

न्यायाधीश ने यह भी कहा कि मामले के कुछ सह-आरोपियों को इस अदालत के साथ-साथ दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी जमानत दे दी है।

गौरतलब है कि इस साल 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी और इस दौरान कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस हिंसा में स्थानीय लोगों के अलावा कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज