देश की खबरें | जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, सात अगस्त नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की।

धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश का उप-राष्ट्रपति निवास में वेंकैया नायडू और उनकी पत्नी उषा नायडू ने स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति सचिवालय और धनखड़ ने टि्वटर पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।

नायडू ने धनखड़ को 'अंग वस्त्रम' भी भेंट किया। सूत्रों के मुताबिक उनकी बैठक 30 मिनट से अधिक चली और बाद में नायडू ने धनखड़ को उपराष्ट्रपति आवास और सचिवालय का दौरा कराया।

नायडू ने सचिवालय के कर्मचारियों से भी धनखड़ का परिचय कराया।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट किया, ‘‘ नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ ने आज उप राष्ट्रपति निवास में उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू और उनकी पत्नी श्रीमती उषा नायडू से मुलाकात की।’’

उपराष्ट्रपति के रूप में वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। जगदीप धनखड़ 11 अगस्त को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

धनखड़ ने उपराष्ट्रपति चुनाव में शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी के तौर पर विपक्ष की साझा उम्मीदवार मार्ग्रेट आल्वा को पराजित किया था।

एकतरफा मुकाबले में धनखड़ को कुल 528 मत मिले, जबकि आल्वा को सिर्फ 182 वोट मिले। इस चुनाव में कुल 725 सांसदों ने मतदान किया, जिनमें से 710 वोट वैध पाए गए और 15 मतपत्रों को अवैध पाया गया।

इससे पहले दिन में असम और राजस्थान के राज्यपालों ने यहां धनखड़ से मुलाकात की।

धनखड़ ने असम के राज्यपाल जगदीश मुखी और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ अपनी बैठकों के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर ने भी नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड