देश की खबरें | जगन्नाथ रथ यात्रा: पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों के तहत अहमदाबाद में पैदल गश्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथ यात्रा का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए पुलिस ने गुजरात में अहमदाबाद शहर के कुछ हिस्सों में रविवार को पैदल गश्त की।

अहमदाबाद, पांच जून भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथ यात्रा का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए पुलिस ने गुजरात में अहमदाबाद शहर के कुछ हिस्सों में रविवार को पैदल गश्त की।

रथयात्रा एक वार्षिक आयोजन होता है और इस साल यहां एक जुलाई को इसका आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 के कारण दो साल रथयात्रा आयोजित नहीं हो पाई थी।

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव ने शनिवार देर रात गश्त के बाद संवाददाताओं से कहा कि ऐसा पहली बार है, जब रथ यात्रा की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को वर्दी में संलग्न किये जाने वाले कैमरों से लैस किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों को रथयात्रा की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मोबाइल फोन पर भी मिलेगी।

परंपरागत रूप से, रथयात्रा जमालपुर क्षेत्र में 400 साल पुराने भगवान जगन्नाथ मंदिर से सुबह लगभग सात बजे शुरू होती है और शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरने और 19 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद रात आठ बजे लौटती है।

सजेधजे हाथियों और कई झांकियों से सजी रथयात्रा की एक झलक पाने के लिए हर साल लाखों लोग ‘आषाढ़ी बीज’ पर मार्ग पर एकत्र होते हैं।

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त श्रीवास्तव और कई अन्य सुरक्षाकर्मियों ने रथयात्रा के पारंपरिक मार्ग पर शनिवार देर रात पैदल गश्त की। यह मार्ग सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील कई क्षेत्रों से होकर गुजरता है।

श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा कि रथयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि गश्त का मकसद पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों के बारे में बताना और उन चीजों से अवगत कराना था, जिन्हें लेकर उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। इसका लक्ष्य अधिकारियों को यह बताना था कि इस आयोजन के लिए उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या करने की आवश्यकता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पूरी योजना बनाई जा रही है और एक महीने से अधिक समय से तैयारी चल रही है।’’

गुजरात के खंभात और हिम्मतनगर शहरों में इस साल अप्रैल में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक दंगे हुए थे। उस दौरान हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\