देश की खबरें | छात्र की मौत मामले के बीच यादवपुर विवि ने कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने बुद्धदेव साव को यादवपुर विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया है।

कोलकाता, 20 अगस्त पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने बुद्धदेव साव को यादवपुर विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति ऐसे वक्त में की गयी है जब राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालय हाल में कथित तौर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न के बाद प्रथम वर्ष के एक छात्र की मौत को लेकर आलोचनाओं के केंद्र में है।

अधिकारियों ने बताया कि साव विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर हैं।

राज्यपाल बोस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। उन्होंने शनिवार रात को आदेश जारी कर साव को तत्काल प्रभाव से कुलपति की जिम्मेदारियां सौंपी।

इससे पहले, विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास का नौ साल का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो गया था।

इसके बाद बोस ने विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर अमिताभ दत्ता को कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया था लेकिन उन्होंने चार अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। दत्ता ने राज्यपाल के कहने पर इस्तीफा दिया था।

नौ अगस्त को विश्वविद्यालय के मुख्य छात्रावास की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद प्रथम वर्ष के स्नातक के छात्र की मौत हो गयी थी। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसके साथ रैगिंग की गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज