एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगे।

देश की खबरें | फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ

नयी दिल्ली, 13 जुलाई बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगे।

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे हैं।

कार्तिक आर्यन ने शनिवार शाम ‘इंस्टाग्राम’ पर यह जानकारी साझा की।

उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ रहे हैं।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “लाइट्स, कैमरा और द ओजी हीरो।’’

यह फिल्म करण जौहर के ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ के बैनर तले बन रही है और इसका निर्देशन ‘सत्यप्रेम की कथा’ के निर्देशक समीर विद्वांस कर रहे हैं। फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। इससे पहले दोनों ने 2019 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी ‘पति, पत्नी और वो’ में साथ काम किया था।

जैकी श्रॉफ छह जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीस, सौंदर्या शर्मा, सोनम बाजवा, संजय दत्त, नरगिस फाखरी, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

‘हाउसफुल 5’ ने वैश्विक स्तर पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और देश में 200 करोड़ रुपये कमाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).