देश की खबरें | जबलपुर अस्पताल अग्निकांड : फरार आरोपी डॉ. संजय पटेल गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के जबलपुर में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में पिछले सप्ताह हुए अग्निकांड को लेकर दर्ज गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार 10,000 रुपये के इनामी आरोपी डॉ. संजय पटेल को पुलिस ने मंगलवार को यहां डुमना हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जबलपुर (मप्र), नौ अगस्त मध्य प्रदेश के जबलपुर में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में पिछले सप्ताह हुए अग्निकांड को लेकर दर्ज गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार 10,000 रुपये के इनामी आरोपी डॉ. संजय पटेल को पुलिस ने मंगलवार को यहां डुमना हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि इसी के साथ इस मामले में दो डॉक्टर-सह-मालिकों सहित चार लोगों को अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो डॉक्टर-सह-मालिकों को पकड़ने के प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि एक अगस्त को इस तीन मंजिला निजी अस्पताल में अचानक भीषण आग लग गई थी, जिससे चार मरीजों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य झुलस गये थे।

बहुगुणा ने बताया कि इस घटना के लिए जांच के बाद पुलिस ने अस्पताल के छह लोगों के खिलाफ थाना विजय नगर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया, जिनमें अस्पताल के चार डॉक्टर-सह-मालिकों डॉ. निशिंत गुप्ता, डॉ. सुरेश पटेल, डॉ. संजय पटेल एवं डॉ. संतोष सोनी तथा अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक विपिन पाण्डेय एवं सहायक प्रबंधक राम सोनी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन छह आरोपियों में से डॉ. संतोष सोनी, राम सोनी एवं विपिन पाण्डेय को गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी बचे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने वाले या गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों के लिए जबलपुर पुलिस ने चार अगस्त को 10,000-10,000 रुपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया था।

बहुगुणा ने बताया कि मंगलवार को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी डॉ. संजय पटेल भोपाल की उड़ान से शाम को जबलपुर आने वाला है। सूचना पर थाना प्रभारी विजय नगर संदीपिका ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने डुमना हवाईअड्डे पर घेराबंदी की। डॉ. संजय पटेल जब विमान से उतरने के बाद टैक्सी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाना विजय नगर लेकर आई। उसे इस मामले में गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि वह बीएचएमएस चिकित्सक है और न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में 25 प्रतिशत का भागीदार था। बहुगुणा ने बताया कि फरार दो चिकित्सकों डॉ. निशिंत गुप्ता एवं डॉ. सुरेश पटेल की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज