एजेंसी न्यूज

कर्नाटक के जे अरूण कुमार अमेरिकी क्रिकेट टीम के कोच बने

कोच के तौर पर वह इससे पहले कर्नाटक की टीम के साथ कई वर्षों तक जुड़े रहे है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच रह चुके है।

कर्नाटक के जे अरूण कुमार अमेरिकी क्रिकेट टीम के कोच बने

चेन्नई, 28 अप्रैल कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज जे अरूण कुमार मंगलवार को अमेरिकी क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त किए गए।

कोच के तौर पर वह इससे पहले कर्नाटक की टीम के साथ कई वर्षों तक जुड़े रहे है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच रह चुके है।

अमेरिकी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयान हिगिंस ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘ रणजी ट्रॉफी और आईपीएल के पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ी और कोच जे अरूण कुमार को पुरुषों टीम का मुख्य कोच बनाया गया था।’’

अरूण कुमार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7,200 से अधिक जबकि लिस्ट ए मैचों में 3,000 से अधिक रन बनाये। उन्होंने 2013-14 और 2014-15 के सत्र में रणजी ट्राफी, विजय हजारे ट्राफी और ईरानी कप में कर्नाटक का शानदार नेतृत्व किया था।

पैतालीस साल के अरूण ने कोच बनने के बाद खुशी जहिर करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अमेरिका को टेस्ट खेलने वाला देश बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने लंबे, मध्य और अल्पकालिक लक्ष्य बनाये है। मेरी हालांकि असली लक्ष्य यह होगा कि अमेरिका आने वाले दिनों में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों में शामिल हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक दूर का लक्ष्य है, फिलहाल मेरे ध्यान विश्व कप लीग पर होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).