देश की खबरें | आईडब्ल्यूएल प्ले-ऑफ कोविड-19 मामले बढ़ने के कारण स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को कहा कि कोविड-19 मामले बढ़ने के चलते इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) के आगामी प्ले-ऑफ मैचों को स्थगित कर दिया गया है।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को कहा कि कोविड-19 मामले बढ़ने के चलते इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल) के आगामी प्ले-ऑफ मैचों को स्थगित कर दिया गया है।

मैचों का आयोजन दिल्ली में सात अप्रैल से होना था।

एआईएफएफ ने क्लबों और राज्य संघों के साथ हुई अंदरूनी चर्चा के बाद यह फैसला किया।

महासंघ ने एक बयान में कहा, ‘‘पूरे देश में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हीरो इंडियन वुमैन्स लीग के सात अप्रैल 2021 से दिल्ली में होने वाले प्ले-ऑफ मैचों को अगले नोटिस तक स्थगित कर दिया गया है। ’’

इसके अनुसार, ‘‘हम टूर्नामेंट आयोजित करा रहे राज्य संघों से फिर से आग्रह करेंगे कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिये पूरी एहतियात बरती जाये। ’’

भारत में शनिवार से कोविड-19 के 93,249 पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट