विदेश की खबरें | इवाना ट्रंप की मौत दुर्घटनावश हुई : न्यूयॉर्क के चिकित्सा परीक्षक

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया था कि पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या उनकी मौत सीढ़ियों से गिरने से हुई थी।

चिकित्सा परीक्षक की संक्षिप्त रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह दुर्घटना कब हुई। डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को बताया था कि इवाना का मैनहट्टन के अपर ईस्ट साइड में सेंट्रल पार्क के समीप उनके घर में निधन हो गया। वह 73 वर्ष की थीं।

ट्रंप दंपती 1980 के दौर में न्यूयॉर्क के प्रभावशाली दंपती थे। हालांकि, बाद में दोनों ने तलाक ले लिया था, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने मार्ला मैपल्स से शादी कर ली थी। हाल के वर्षों में इवाना ट्रंप के अपने पूर्व पति से संबंध अच्छे हो गए थे। उन्होंने 2017 में आयी एक किताब में लिखा था कि वे हफ्ते में एक बार बात जरूर करते हैं।

इवाना ने 2016 में ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ से कहा था कि वह पूर्व राष्ट्रपति की समर्थक और सलाहकार दोनों हैं।

इवाना का जन्म चेक गणराज्य के चेकोस्लोवाक शहर में 1949 में हुआ था। उन्होंने ट्रंप से 1977 में शादी की थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)