जरुरी जानकारी | इटपो के सीएमडी को एक साल का विस्तार मिला, एक सितंबर 2021 तक बने रहेंगे पद पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत व्यापार संवर्धन संगठन (इटपो) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) एल सी गोयल का कार्यकाल एक साल के लिये बढ़ा दिया गया है। वह अब एक सितंबर 2021 तक इटपो के सीएमडी बने रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह कहा गया है।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त भारत व्यापार संवर्धन संगठन (इटपो) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) एल सी गोयल का कार्यकाल एक साल के लिये बढ़ा दिया गया है। वह अब एक सितंबर 2021 तक इटपो के सीएमडी बने रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह कहा गया है।

गोयल का कार्यकाल इस पद पर यह चौथी बार बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: भारतीय रेलवे में 35208 पदों पर वेकेंसी, 7वीं सीपीसी के तहत मिलेगी सैलरी.

कार्मिक मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने केरल के 1979 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी गोयल का कार्यकाल बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। वह एक सितंबर 2020 के बाद भी एक साल तक यानी 01.09.2021 तक इटपो के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने रहेंगे।

केंद्रीय गृह सचिव रहे गोयल को 31 अगस्त 2015 को इटपो का प्रमुख बनाया गया। इसके बाद से उनका कार्यकाल हर बार एक- एक साल के बढ़ाया जाता रहा है। सबसे पहले 14 अगस्त 2017 को, फिर 31 जुलाई 2018 को उसके बाद 22 अगस्त 2019 को और फिर 31 अगस्त 2019 को उनका कार्यकाल बढ़ाने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

इटपो वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाले प्रमुख व्यापार संवर्धन एजेंसी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट