देश की खबरें | चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईटीडीसी का आयुष मंत्रालय से समझौता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने आयुर्वेद और चिकित्सा की अन्य परंपरागत प्रणालियों के क्षेत्र में चिकित्सा पर्यटन या स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय के साथ समझौता किया है।
नयी दिल्ली, 24 जनवरी भारतीय पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने आयुर्वेद और चिकित्सा की अन्य परंपरागत प्रणालियों के क्षेत्र में चिकित्सा पर्यटन या स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय के साथ समझौता किया है।
एक बयान के मुताबिक इस समझौते के तहत आईटीडीसी ‘हील इन इंडिया-आयुर्वेद, योग और भारतीय परंपरागत चिकित्सा प्रणाली में स्वास्थ्य पर्यटन’ को प्रोत्साहित करेगा।
आईटीडीसी के बयान में कहा गया कि वह आयुष एवं पर्यटन मंत्रालय की सलाह से देश को चिकित्सकीय लिहाज से मूल्यवान यात्रा (मेडिकल वैल्यू ट्रैवल) के क्षेत्र में दुनिया का अव्वल गंतव्य बनायेगा।
‘मेडिकल वैल्यू ट्रैवल’ को स्वास्थ्य पर्यटन या चिकित्सा पर्यटन के रूप में भी जाना जाता है। चिकित्सा पर्यटन को उस यात्रा के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसका मकसद चिकित्सकीय सहायता से स्वास्थ्य सुधार और स्वास्थ्य का रख-रखाव है।
समझौता ज्ञापन के तहत आईटीडीसी उसके द्वारा संचालित होटलों में आयुर्वेद और योग केंद्र स्थापित करने की संभावना तलाशेगा।
यह समझौता आयुष मंत्रालय के विशेष सचिव प्रमोद कुमार पाठक, निदेशक एसआरके विद्यार्थी और वाणिज्य एवं मार्केटिंग निदेशक पीयूष तिवारी की उपस्थिति में हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)