जरुरी जानकारी | आईटीसी ने कहा, कोविड-19 के चलते निकट भविष्य का परिदृश्य अनिश्चित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आईटीसी समूह ने कहा है कि कोविड-19 का प्रभाव अभी जारी है और इसके चलते निकट भविष्य का परिदृश्य अनिश्चित है।

नयी दिल्ली, चार सितंबर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आईटीसी समूह ने कहा है कि कोविड-19 का प्रभाव अभी जारी है और इसके चलते निकट भविष्य का परिदृश्य अनिश्चित है।

आईटीसी लि. के चेयरमैन संजीव पुरी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन की वजह से भी पुनरोद्धार की रफ्तार प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

पुरी ने कहा कि होटल और सिगरेट, शिक्षा तथा स्टेशनरी उत्पाद (ईएसपीबी) क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी परिचालन वाले क्षेत्रों में पहली तिमाही के अंत से स्थिति सामान्य होती दिख रही है।

कंपनी की सालाना आमसभा में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा, ‘‘निकट भविष्य का परिदृश्य अनिश्चित है, क्योंकि अभी महामारी का प्रभाव समाप्त होता नहीं दिख रहा है।’’

यह भी पढ़े | बैंगलुरू: नौ महीनों से 50 करोड़ के घोटाला मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी गिरफ्तार..

पुरी ने कहा कि कंपनी स्थिति पर नजदीकी नजर रखेगी और बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए तेजी से प्रतिक्रिया देगी।

उन्होंने कहा कि बाजार में विवेकाधीन खर्च कम है और उपभोक्ताओं के बर्ताव में बदलाव आया है और वे मूल्य चाहते हैं। वे बड़े पैक खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

पुरी ने कहा कि 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इससे आजीविका के अवसरों में भारी गिरावट आएगी जिससे उपभोक्ता खर्च पर दबाव और बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि इस तरह की महामारी जैसे घटनाक्रमों से अवसर भी पैदा हुए हैं। ऐसे में नवोन्मेषण और सृजनात्मकता के अवसर बढ़े हैं। इनके जरिये अधिक स्थायित्व और समावेशी भविष्य को आकार दिया जा सकता है।

पुरी ने कहा कि आगे चलकर भविष्य उन उद्देश्यपूर्ण उपक्रमों का होगा जो प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे और बाहरी झटकों पर तेजी से प्रतिक्रिया दे सकेंगे तथा संकट से और मजबूत होकर उभरेंगे।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े