देश की खबरें | आईटीबीपी ने छत्तीसगढ़ में 20 हजार से अधिक पौधे लगाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के पौधारोपण अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के दूरदराज के नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में 20,000 से अधिक पौधे लगाए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

रायपुर, 18 अगस्त भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के पौधारोपण अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के दूरदराज के नक्सल हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में 20,000 से अधिक पौधे लगाए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली के पास स्थित ग्रेटर नोएडा में पौधा लगाया जिससे सीएपीएफ के इस अभियान के तहत लगाये गए पौधों की संख्या चार करोड़ के पार हो गई।

राज्य के नारायणपुर और कोंडागांव जिले के अलावा राजनांदगांव के मोहला-मानपुर-चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई क्षेत्रों में एक दिवसीय पौधारोपण अभियान चलाया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और गृह मंत्रालय की कमान के तहत अन्य बलों को शुक्रवार को लगभग 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था और आईटीबीपी ने छत्तीसगढ़ में 20,000 से अधिक पौधे लगाए।

उन्होंने कहा कि बल के कर्मियों ने इन दूरदराज के वाम उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को शामिल करके इस कार्य को अंजाम दिया।

आईटीबीपी मुख्य रूप से भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की 3,388 किलोमीटर की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है और इसे राज्य में नक्सल रोधी अभियान चलाने के लिए तैनात किया गया है।

ग्रेटर नोएडा में, शाह ने 'पीपल' का पौधा लगाया और इसके साथ, देशव्यापी सीएपीएफ पौधारोपण अभियान में लगाये गए पौधों की संख्या चार करोड़ से अधिक हो गई।

मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधीन सीएपीएफ और अन्य बलों से 'पर्यावरण संरक्षण' के लिए अपनी जिम्मेदारी के तहत इस साल के अंत तक पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल करने का आग्रह किया।

शाह ने 12 जुलाई, 2020 को हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर से सीएपीएफ के पौधारोपण अभियान शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी