देश की खबरें | इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों के योगदान को सम्मान दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. द्वितीय विश्वयुद्ध में इतालवी अभियान के दौरान लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के योगदान को श्रद्धांजलि के रूप में इटली में एक स्मारक का अनावरण किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 22 जुलाई द्वितीय विश्वयुद्ध में इतालवी अभियान के दौरान लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के योगदान को श्रद्धांजलि के रूप में इटली में एक स्मारक का अनावरण किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रक्षा मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा कि स्मारक एक सजीव धूप घड़ी के रूप में है और इस स्मारक का आदर्श वाक्य है-‘हम सब एक सूर्य के तले हैं।’
बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए इतालवी सैन्य इतिहासकारों ने मोंटोन में ‘वीसी यशवंत घाडगे धूप घड़ी स्मारक’ का अनावरण द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान के दौरान लड़ने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि के रूप में किया। नायक यशवंत घाडगे ऊपरी तिबर घाटी की ऊंचाइयों पर लड़ते हुए शहीद हो गये थे।’’
इटली में भारत की राजदूत नीना मल्होत्रा और भारतीय रक्षा अताशे ने समारोह के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व किया।
मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान में केंद्रीय भूमिका निभाई, जिसमें चौथी, 8वीं और 10वीं डिविजन के 50,000 से अधिक भारतीय सेना के सैनिक शामिल थे।
इटली में विक्टोरिया क्रास से नवाजे गये 20 लोगों में छह भारतीय सैनिक हैं। कुल 23722 भारतीय सैनिक हताहत हुए जिनमें से 5782 ने सर्वोच्च बलिदान दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)