एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | इटली और पुर्तगाल विश्व कप प्लेआफ में एक ही ड्रा में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इटली को मार्च में प्लेआफ सेमीफाइनल में नॉर्थ मेसेडोनिया से खेलना है ।इसके विजेता का सामना विश्व कप में जगह बनाने के लिये पुर्तगाल या तुर्की से होगा ।

खेल की खबरें | इटली और पुर्तगाल विश्व कप प्लेआफ में एक ही ड्रा में

इटली को मार्च में प्लेआफ सेमीफाइनल में नॉर्थ मेसेडोनिया से खेलना है ।इसके विजेता का सामना विश्व कप में जगह बनाने के लिये पुर्तगाल या तुर्की से होगा ।

चार बार की चैम्पियन इटली 2018 विश्व कप नहीं खेल सकी थी और 1958 के बाद पहली बार क्वालीफाई नहीं कर पाई । अब उसे लगातार दूसरी बार विश्व कप से बाहर होने से बचने के लिये 2016 यूरो चैम्पियन पुर्तगाल को हराना पड़ेगा ।

इटली के कोच राबर्टो मंचिनी ने कहा ,‘‘ यह अच्छा ड्रॉ नहीं है और बेहतर हो सकता था । हम पुर्तगाल से खेलने से बचना चाहते थे जैसे वे हमसे खेलना नहीं चाहते होंगे ।’’

रोनाल्डो 2006 के बाद सारे विश्व कप खेले हैं और खिताब जीतने का यह उनके पास आखिरी मौका है ।

बारह टीमों के ड्रॉ में स्कॉटलैंड का सामना उक्रेन से होगा और विजेता टीम वेल्स या आस्ट्रिया से खेलेगी । रूस का सामना पोलैंड से होगा और फाइनल में स्वीडन या चेक गणराज्य से टक्कर होगी ।

छह प्लेआफ सेमीफाइनल 24 मार्च से खेले जायेंगे । तीन फाइनल उसके पांच दिन बाद होंगे । तीन विजेता कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप की 32 टीमों में शामिल होंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2021 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).