खेल की खबरें | इटली और बेल्जियम नेशन्स लीग के अंतिम चार में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. नीदरलैंड ने भी पोलैंड को 2-1 से हराया लेकिन टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही।

नीदरलैंड ने भी पोलैंड को 2-1 से हराया लेकिन टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही।

नॉकआउट चरण की मेजबानी इटली करेगा जिसमें दुनिया की मौजूदा नंबर एक टीम के अलावा पिछले चार विश्व चैंपियन में से तीन हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़े | IND vs AUS: रिद्धिमान साहा ने टीम इंडिया के साथ नेट्स पर शुरू किया अभ्यास.

यह पहले से तय था कि ग्रुप एक का विजेता अंतिम चार टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों की मेजबानी करेगा।

दुनिया की नंबर एक टीम बेल्जियम ने भी रोमेलू लुकाकू के दो गोल की बदौलत डेनमार्क को 4-2 से हराकर नॉकआउट में प्रवेश किया।

यह भी पढ़े | IND vs AUS: जब सर डॉन ब्रैडमैन की ऑस्ट्रेलिया ने 1947-48 टेस्ट सीरीज में भारत को दी थी पटखनी.

बेल्जियम और इटली के अलावा स्पेन और फ्रांस की टीमें भी अंतिम चार में प्रवेश करने में सफल रहीं। स्पेन और फ्रांस के ग्रुप मुकाबले मंगलवार को ही खत्म हो गए थे। अंतिम चार के मुकाबलों में अब 2006, 2010 और 2018 विश्व कप की चैंपियन टीमें हिस्सा लेंगी।

इटली की ओर से आंद्रिया बेलोटी और डोमेनिको बेरार्डी ने एक-एक गोल दागा। इस हार के साथ बोस्निया की टीम शीर्ष टीयर की लीग से निचली लीग में खिसक गई क्योंकि टीम अपने ग्रुप में अंतिम स्थान पर रही।

दूसरी तरफ नीदरलैंड ने मेम्फिस डेपास और जॉर्जिनो विजनेलडम के गोल की बदौलत पोलैंड को 2-1 से हराया लेकिन यह टीम को अगले दौर में जगह दिलाने के लिए नाकाफी था।

एक अन्य मुकाबले में इंग्लैंड ने आइसलैंड को 4-0 से हराया। आइसलैंड की दो टूर्नामेंटों में यह लगातार 10वीं हार थी और टीम दूसरे टीयर में खिसक गई।

हंगरी, वेल्स और चेक गणराज्य ने लीग बी में अपने अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए लीग ए में जगह बनाई।

रूस को सर्बिया के खिलाफ 0-5 से हार झेलनी पड़ी जिसके बाद हंगरी ने तुर्की को 2-0 से हराकर ग्रुप तीन में शीर्ष स्थान हासिल किया।

चेक गणराज्य ने स्लोवाकिया को 2-0 से हराकर स्कॉटलैंड को पछाड़ते हुए अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। स्कॉटलैंड को इस्राइल के खिलाफ 0-1 से हार झेलनी पड़ी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now