खेल की खबरें | लय हासिल करने में समय नहीं लगेगा : वाटसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वाटसन ने 19 सितंबर को शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नेट पर पहले अभ्यास सत्र के बाद कहा कि उन्हें खोयी लय हासिल करने में समय नहीं लगेगा ।

दुबई, पांच सितंबर आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वाटसन ने 19 सितंबर को शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नेट पर पहले अभ्यास सत्र के बाद कहा कि उन्हें खोयी लय हासिल करने में समय नहीं लगेगा ।

कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों के बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई टीम तीसरे दौर की जांच के बाद शुक्रवार को अभ्यास शुरू कर सकी ।

यह भी पढ़े | अस्पताल में भर्ती MS Dhoni के मेंटॉर Deval Sahay की हालत में सुधार.

वाटसन ने ट्वीट किया ,‘‘ पहले अभ्यास सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ लौटना काफी रोमांचक रहा । बहुत मजा आया । लय हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।’’

वाटसन को 2018 आईपीएल से पहले चेन्नई ने खरीदा था । उन्होंने पिछले दो साल में 953 रन के अलावा छह विकेट भी लिये ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर COVID-19 से बचने के लिए पहनेंगे स्मार्ट रिंग.

सुरेश रैना और हरभजन सिंह के बाहर होने के बाद वाटसन पर चेन्नई की उम्मीदों का काफी दारोमदार होगा ।

दीपक चाहर और रूतुराज गायकवाड़ के अलावा चेन्नई दल के 11 सदस्यों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद खेमे में हड़कम्प मच गया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट