खेल की खबरें | पूरी तरह फिट होने में अभी कुछ समय लगेगा : ऋषभ पंत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उम्मीद है कि वह अगले कुछ महीनों में पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में बहुप्रतीक्षित वापसी करेंगे।
दुबई, 19 दिसंबर भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उम्मीद है कि वह अगले कुछ महीनों में पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में बहुप्रतीक्षित वापसी करेंगे।
पंत पिछले साल सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह वर्ष 2023 में नहीं खेल पाए। वह प्रशंसकों के प्यार और स्नेह से अभिभूत हैं जिससे उन्हें उम्मीद से जल्दी फिट होने में मदद मिली।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें पंत ने कहा,‘‘ मुझे लगता है कि पिछले कुछ महीनाें की तुलना में मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं अब भी शत प्रतिशत फिटनेस हासिल करने की राह पर हूं। लेकिन उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में मैं पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा।’’
ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने के बाद प्रशंसकों ने उनके प्रति जो प्यार और स्नेह दिखाया वह इस विकेटकीपर बल्लेबाज के दिल को छू गया जिसका अहसास उन्हें पहली बार हुआ।
उन्होंने कहा,‘‘ यह वास्तव में शानदार अहसास है क्योंकि जब हम क्रिकेट खेलते हैं तो ऐसा लगता है कि कोई हमसे प्यार नहीं करता क्योंकि कई चीजों का दबाव रहता है। लेकिन वास्तव में यह काफी मुश्किल समय था और मुझे पता चला कि लोग हमें प्यार करते हैं। वे हमारा सम्मान करते हैं और मेरेे चोटिल होने के बाद वे भी चिंतित थे। यह दिल को छूने वाला था और मेरे लिए यह काफी मायने रखता है।’’
उन्होंने कहा,‘‘जब आप बुरे दौर से गुजर रहे होते हैं या आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो यह केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक लड़ाई भी होती है और अगर आपके प्रशंसक आपके प्रति प्यार और स्नेह दिखाते हैं तो यह काफी मायने रखता है और इससे वास्तव में चोट से उबरने में मदद मिली।’’
पंत की अनुपस्थिति में पिछले सत्र में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

