खेल की खबरें | नये सामान्य हालात से सांमजस्य बिठाना मुश्किल नहीं होगा: जहीर खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच जहीर खान इस बात से ज्यादा परेशान नहीं हैं कि कोविड-19 महामारी के कारण क्रिकेटरों को ‘नयी दिनचर्या’ अपनानी होगी क्योंकि उनका मानना है कि यह सिर्फ आदी होने की बात है।

अबुधाबी, 10 सितंबर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच जहीर खान इस बात से ज्यादा परेशान नहीं हैं कि कोविड-19 महामारी के कारण क्रिकेटरों को ‘नयी दिनचर्या’ अपनानी होगी क्योंकि उनका मानना है कि यह सिर्फ आदी होने की बात है।

इस नयी दिनचर्या में पृथकवास, जैव सुरक्षित ट्रेनिंग शिविर, हाथों को स्वच्छ रखना, नियमित रूप से तापमान देखना और गेंद पर लार के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध शामिल है। जहीर ने माना कि इस प्रोटोकॉल में अंतिम चीज सबसे ज्यादा मुश्किल हिस्सा है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: पृथ्वी शॉ एक्ट्रेस प्राची सिंह को कर रहे हैं डेट? देखें उनकी कथित गर्लफ्रेंड की ये हॉट डांस Videos.

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने 19 सितंबर से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं नहीं कहूंगा कि यह इतना मुश्किल होगा, यह सिर्फ नयी दिनचर्या के आदी होने की बात है। तैयारियों की दिनचर्या बदलेगी और आपको इसका पालन करना होगा। वापसी करना और फिर से मैदान पर जाना अच्छा लग रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सतर्क रहना होगा कि हम लार का इस्तेमाल नहीं करें क्योंकि गेंदबाजों के लिये पुरानी आदतें बीच बीच में आ जाती हैं। हमें इसका ध्यान रखना होगा। ’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Theme Song Copied? आईपीएल थीम थीम सॉन्ग पर लगा गाना चोरी करने का आरोप, कंपोजर प्रणव अजयराव मालपे ने आरोपों को किया खारिज.

मुंबई इंडियंस ने अपने प्रत्येक खिलाड़ी को एक ‘जिप बैग’ दिया है जिसमें उसे अपनी ट्रेनिंग गेंद रखनी होगी ताकि स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा सके।

जहीर ने मुंबई इंडियंस द्वारा पोस्ट किये गये ट्विटर वीडियो संदेश में कहा, ‘‘जब आप पेशेवर एथलीट हो तो आपको ऐसी मानसिक स्थिति बनाने का तरीका ढूंढना होगा जिसमें आप रहना चाहते हो। यह सभी के लिये अलग होती है और उसे यह जगह बनानी होती है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर