खेल की खबरें | अहम मुकाबले में इस तरह से बल्लेबाजी करना खास रहा: कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भारतीय जीत के नायक शतकवीर विराट कोहली ने कहा कि सेमीफाइनल के लिए जगह तय करने वाले अहम मैच में इस तरह से बल्लेबाजी करना शानदार रहा।

दुबई, 23 फरवरी पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में भारतीय जीत के नायक शतकवीर विराट कोहली ने कहा कि सेमीफाइनल के लिए जगह तय करने वाले अहम मैच में इस तरह से बल्लेबाजी करना शानदार रहा।

कोहली ने 111 गेंद में नाबाद 100 रन की पारी खेली जिससे भारत ने जीत के लिए मिले 242 रन के लक्ष्य को 42.3 ओवर में चार विकेट गंवा कर हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ भी भारतीय टीम की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो गयी जबकि पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है।

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ कोहली ने पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ किसी महत्वपूर्ण मैच में इस तरह से बल्लेबाजी करना अच्छा लग रहा है। इस मैच से सेमीफाइनल के लिए जगह दाव पर था। रोहित के आउट होने के बाद मेरा काम स्पष्ट था। मुझे बीच के ओवरों पर नियंत्रण बनाये रखना था। मुझे स्पिनरों के खिलाफ जोखिम नहीं लेना और तेज गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना था।’’

कोहली ने खुशदिल शाह के खिलाफ चौका लगाकर अपना शतक पूरा करने के साथ भारत को यादगार जीत दिलायी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं  पारी को आगे बढ़ने की गति से खुश था। मैं एकदिवसीय मैचों में इसी तरह खेलना पसंद करता हूं। मुझे अपने खेल की अच्छी समझ है और मेरे लिए आलोचनाओं को दूर रख कर खेल पर ध्यान रखना जरूरी था।’’

वनडे करियर का 51वां शतक जड़ने के बाद कोहली ने कहा, ‘‘मेरे लिए इस तरह के मैचों को लेकर उम्मीदों से तालमेल बनाना आसान है। मैं खुद से कहता रहा कि क्षेत्ररक्षण के दौरान मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा। यही कारण है कि मुझे इस पर गर्व है। ’’

कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रेयस अय्यर और शभमन गिल की बल्लेबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘ बल्लेबाजी के दौरान स्पष्टता महत्वपूर्ण है, जब गेंद में अच्छी गति होती है तो आपको रन बनाना होता है। शुभमन और श्रेयस बेहतरीन रहे हैं। इन परिस्थितियों में हर किसी को अच्छी बल्लेबाजी खेलने का मौका मिला है, जो आने वाले मैचों में अच्छा संकेत होगा।’’

 उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मार्च को होने वाले अगले मैच के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ 36 साल की उम्र में एक सप्ताह की छुट्टी बहुत अच्छी होती है। इतना प्रयास करने के लिए मुझे बहुत कुछ करना पड़ता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\