एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में खुशनुमा रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह खुशनुमा रही जहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस समय के लिए यह तापमान सामान्य की श्रेणी में आता है।

देश की खबरें | दिल्ली में खुशनुमा रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, 10 मई दिल्लीवासियों के लिए सोमवार की सुबह खुशनुमा रही जहां न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस समय के लिए यह तापमान सामान्य की श्रेणी में आता है।

रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में बारिश होने और ओले गिरने से लोगों को गर्मी के मौसम से थोड़ी राहत मिली।

सोमवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे की अवधि में राष्ट्रीय राजधानी में 0.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों ने दिन में सामान्य तौर पर बादल छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम ऐप के अनुसार, तेज हवा के कारण कल शाम 5.30 बजे तक पारा गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर आ गया था।

न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2021 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).