विदेश की खबरें | प्रतीत होता है कि पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाने में भारत को ‘बढ़त’ हासिल थी:न्यूयॉर्क टाइम्स

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के अंग्रेजी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक खबर में उपग्रहों से प्राप्त तस्वीरों के हवाले से कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि चार दिनों तक चले हालिया सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाने में भारत को ‘स्पष्ट बढ़त’ हासिल थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्ययॉर्क, 14 मई अमेरिका के अंग्रेजी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक खबर में उपग्रहों से प्राप्त तस्वीरों के हवाले से कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि चार दिनों तक चले हालिया सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाने में भारत को ‘स्पष्ट बढ़त’ हासिल थी।

खबर के अनुसार, हमलों से पहले और बाद की उपग्रह से प्राप्त ‘हाई-रिजॉल्यूशन’ की तस्वीरों में भारतीय हमलों से पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को ‘स्पष्ट नुकसान’ दिखाई देता है।

खबर में कहा गया है, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चला सैन्य संघर्ष दो परमाणु संपन्न देशों के बीच आधी सदी में सबसे व्यापक लड़ाई थी। चूंकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की हवाई सुरक्षा का परीक्षण करने और सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया, इसलिए उन्होंने गंभीर नुकसान पहुंचाने का भी दावा किया।’’

इसमें कहा गया है कि उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों से संकेत मिलता है कि हमले व्यापक थे, लेकिन नुकसान दावे के मुकाबले कहीं ज्यादा सीमित था। खबर में कहा गया है, ‘‘ऐसा लगता है कि ज्यादातर नुकसान भारत ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को पहुंचाया।’’

इसमें कहा गया है कि हाई-टेक युद्ध के नए युग में, तस्वीर द्वारा सत्यापित दोनों पक्षों द्वारा किए गए हमले सटीक रूप से लक्षित प्रतीत होते हैं।

खबर में कहा गया है, ‘‘भारत को पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और हवाई क्षेत्रों को निशाना बनाने में स्पष्ट बढ़त मिली है, क्योंकि लड़ाई का दूसरा चरण प्रतीकात्मक हमलों और बल के प्रदर्शन से एक-दूसरे की रक्षा क्षमताओं पर हमलों में बदल गया।’’

भारत के रक्षा अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची से 100 मील से भी कम दूरी पर स्थित भोलारी एयर बेस पर एक विमान हैंगर पर सटीक हमला किया है।

खबर में कहा गया है, ‘‘दृश्यों में हैंगर जैसी दिखने वाली चीज को स्पष्ट नुकसान दिखाई दे रहा है।’’ इसके अलावा नूर खान एयर बेस ‘‘शायद सबसे संवेदनशील सैन्य लक्ष्य था जिस पर भारत ने हमला किया।’’

नूर खान एयर बेस पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय और देश के प्रधानमंत्री के कार्यालय से लगभग 15 मील की दूरी पर है और पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार की देखरेख और सुरक्षा करने वाली इकाई से भी यह थोड़ी ही दूरी पर स्थित है।

भारतीय सेना ने कहा कि उसने विशेष रूप से पाकिस्तान के कुछ प्रमुख हवाई अड्डों पर रनवे और अन्य सुविधाओं को निशाना बनाया था और इस रिपोर्ट में भी कहा गया है कि उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों से नुकसान दिखा।

इसमें कहा गया है कि इसके मद्देनजर 10 मई को पाकिस्तान ने रहीम यार खान हवाई अड्डे के लिए एक नोटिस जारी किया था जिसमें कहा गया था कि रनवे क्रियाशील नहीं है।

भारतीय सेना ने कहा कि उसने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरगोधा हवाई अड्डे पर रनवे के दो हिस्सों पर हमला करने के लिए सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया था।

खबर में कहा गया है, ‘‘जिन स्थानों पर पाकिस्तान ने हमला करने का दावा किया है उसकी उपग्रह से प्राप्त तस्वीरें सीमित हैं और अभी तक पाकिस्तानी हमलों से हुए नुकसान को स्पष्ट रूप से नहीं दिखा पा रही हैं, यहां तक ​​कि उन ठिकानों पर भी जहां सैन्य कार्रवाई के पुख्ता सबूत थे।’’

पाकिस्तानी अधिकारियों के इस दावे पर कि उनकी सेना ने भारत के उधमपुर एयर बेस को ‘नष्ट’ कर दिया है, खबर में कहा गया है कि ‘‘12 मई की तस्वीर में नुकसान नहीं दिख रहा है।’’

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर सटीक हमले किए थे। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

पाकिस्तान के पसरूर और सियालकोट स्थित एयर बेस के रडार स्थलों को भी सटीक हथियारों से निशाना बनाया गया, जिससे भारी क्षति हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\