देश की खबरें | लगातार दूसरे दिन हुई तेलंगाना में वर्षा, सरकार स्थिति से निपटने की तैयारी में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में बुधवार को लगातार दूसरे दिन हुई बारिश के कारण इस सीजन में अबतक कम बारिश से परेशान किसानों को बहुत राहत मिली।

हैदराबाद, 19 जुलाई तेलंगाना में बुधवार को लगातार दूसरे दिन हुई बारिश के कारण इस सीजन में अबतक कम बारिश से परेशान किसानों को बहुत राहत मिली।

सरकार ने अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा के पूर्वानुमान के मद्देनजर स्थिति से निपटने की तैयारी कर ली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र ने यहां बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना के ऊपर बहुत प्रभावी रहेगा।

उसने (बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे) तेलंगाना की अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा कि भद्रादि - कोठगुडेम जिले में भारी से मूसलाधार वर्षा हुई।

उसने बताया कि आदिलाबाद और मुलुगू जिलों में कुछ स्थानों पर तथा कामरेड्डी, निर्मल, निजामाबाद, वारंगल और अन्य जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

मौसम केंद्र ने अपने मौसम पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन में बताया कि बुधवार एवं बृहस्पतिवार को राज्य में अधिकतर स्थानों पर मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

उसने मौसम चेतावनी में कहा कि 20 जुलाई को आदिलाबाद, कोमारम भीम, आसिफाबाद, मांचेरियल, रजन्ना सिरसिल्ला एवं अन्य जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

हैदराबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए अगले 48 घंटे के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में मौसम केंद्र ने बताया कि शहर में रुक-रुककर हल्की से मध्यम या कभी कभी भारी वर्षा होने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जून में 50 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

राज्य के नगर निगम प्रशासन मंत्री के टी रामाराव ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्हें अगले दो-तीन दिनों में भारी वर्षा होने की स्थिति में उससे निपटने के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\