देश की खबरें | दिल्ली में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है।
नयी दिल्ली, 23 अगस्त दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री कम है।
दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 6.4 मिलीमीटर(मिमी) बारिश दर्ज की।
पालम, लोधी रोड, रिज, आयानगर, नजफगढ़, पीतमपुर, पूसा और मयूर विहार के मौसम केंद्रों पर भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
शहर में बृहस्पतिवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, उच्च आर्द्रता लोगों को परेशान कर सकती है।
दिल्ली में पिछले पांच महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है और इस साल यह वर्ष के अपने 774 मिलीमीटर के स्तर को पार कर चुकी है।
शहर में इस वर्ष मार्च में 53.2 मिमी, अप्रैल में 20.1 मिमी, मई में 111 मिमी, जून में 101.7 मिमी और जुलाई में 384.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
हालांकि, दिल्ली में अगस्त में होने वाली कुल वर्षा (85 मिमी) में कमी दर्ज की गई है और इस महीने अब तक सामान्य से 54 फीसदी कम बारिश हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

