देश की खबरें | दिल्ली में कई जगहों पर बारिश हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कई जगहों पर बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया।
नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कई जगहों पर बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया।
मध्य दिल्ली के रायसीना हिल और इंडिया गेट परिसर में भारी बारिश हुई जबकि उत्तरी दिलली और कुछ अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई।
इससे पहले सुबह मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में पारा कुछ अधिक है और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गयी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सोमवार को मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जतायी थी।
मौसम विभाग ने पांच अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है जिससे संकेत मिलता है कि मौसम ठीक रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2021 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

