देश की खबरें | पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ आईटी छापेमारी: विस्तृत जानकारी मिलने के बाद जवाब दूंगा: हासन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि तिरुपुर में पार्टी के एक पदाधिकारी के परिसरों पर आयकर (आईटी) के छापे राजनीति से प्रेरित हो सकते हैं।
कोयंबटूर, 18 मार्च मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख कमल हासन ने बृहस्पतिवार को कहा कि तिरुपुर में पार्टी के एक पदाधिकारी के परिसरों पर आयकर (आईटी) के छापे राजनीति से प्रेरित हो सकते हैं।
अभिनेता से नेता बने हासन ने कहा कि वह विभाग से विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के बाद जवाब देंगे।
पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या बुधवार को की गई छापेमारी राजनीति से प्रेरित है या उन पर दबाव बनाने के लिए है, तो हासन ने कहा कि उन्हें पहले विस्तृत जानकारी लेने दीजिए। इसके बाद वह जवाब देंगे।
उन्होंने बताया कि पार्टी का घोषणा पत्र जल्द ही जारी किया जायेगा।
हासन ने दावा किया कि दो साल पहले उन्होंने जो भी कहा था, उसे अन्य दलों के घोषणा पत्रों में स्थान मिला है।
तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों में हासन कोयंबटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)