जरुरी जानकारी | व्हाट्सऐप के वीडियो में भारत का गलत नक्शा दिखाने पर आईटी मंत्री ने की खिंचाई, डिलीट हुई पोस्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को व्हाट्सऐप द्वारा भारत के गलत नक्शे को दर्शाने वाले वीडियो को ट्वीट करने पर उसकी खिंचाई की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच से इस गलती को तुरंत ठीक करने को कहा, जिसके बाद मैसेजिंग मंच ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया और क्षमा मांगी।

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को व्हाट्सऐप द्वारा भारत के गलत नक्शे को दर्शाने वाले वीडियो को ट्वीट करने पर उसकी खिंचाई की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच से इस गलती को तुरंत ठीक करने को कहा, जिसके बाद मैसेजिंग मंच ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया और क्षमा मांगी।

चंद्रशेखर ने यह चेतावनी भी दी कि ''सभी मंच जो भारत में व्यापार करते हैं और भारत में व्यापार करना जारी रखना चाहते हैं, उन्हें सही मानचित्रों का उपयोग करना चाहिए।''

मंत्री ने मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग मंच द्वारा भारत के गलत मानचित्र को दिखाते हुए नए साल से संबंधित ट्वीट करने पर जवाब दिया, ''प्रिय व्हाट्सऐप... आपसे अनुरोध है कि आप भारत के मानचित्र संबंधी गलती को जल्द से जल्द ठीक करें।''

नए साल की पूर्व संध्या व्हाट्सऐप ने एक वीडियो पोस्ट में ग्लोब को दिखाया था, जिसमें जम्मू और कश्मीर के संबंध में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था।

मंत्री द्वारा इस गलती की ओर ध्यान दिलाने के बाद व्हाट्सऐप ने ट्वीट को डिलीट कर दिया।

बाद में व्हाट्सऐप ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''अनपेक्षित गलती की ओर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद मंत्री। हमने तुरंत इसे हटा दिया है। क्षमा चाहते हैं। हम भविष्य में ध्यान रखेंगे।''

चंद्रशेखर ने इस हफ्ते की शुरुआत में भारत के गलत नक्शे को लेकर वीडियो कॉलिंग कंपनी जूम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक युआन को आगाह भी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी